छत्तीसगढ़

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश…

मुंगेली।पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में जिला अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में कप्तान पटेल ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायते शासन-प्रशासन के समन्वय से 72 घंटे के भीतर निपटाई जाएं और वरिष्ठ कार्यालयों को इसकी सूचना भी समय पर दी जाए।

पुलिस अधीक्षक ने आगामी वीवीआईपी विजिट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस लाइन में प्रशिक्षण एवं प्रारंभिक तैयारियों के निर्देश भी दिए। उन्होंने लंबित अपराध, महिला एवं साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान देने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

कप्तान पटेल ने निर्देशित किया कि सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों,गुण्डा तत्वों एवं हिस्ट्रीशीटरों पर सतत निगाह रखें। जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला बदर करने की कार्यवाही की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों, नशीली दवाओं, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल अपराध, गुम नाबालिग बच्चों की खोज, और साइबर फ्रॉड मामलों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और नागरिकों से संवाद बढ़ाकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी एवं निष्ठा से करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, एसडीओपी मुंगेली मयंक तिवारी,उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल सेल) संजय साहू, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!