
नंदेली।पुसौर ब्लॉक के ग्राम खोखरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कथा में सहभागिता कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
श्री राम कथा में श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति भाव से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात किया। कथा वाचक ने प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का सरल और सरस वर्णन किया, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति और ज्ञान की अनुभूति हुई।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1908184032304607597?t=2-XuBgxyiAFvCQ5ecuOC_Q&s=19
विधायक उमेश पटेल ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद करते हुए धर्म, संस्कृति और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
https://thedehati.com/?p=153069
ग्रामवासियों ने विधायक उमेश पटेल का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान भक्ति संगीत, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।