खरसिया
एनएच-49 पर सड़क हादसों का कारण बने अतिक्रमण, प्रशासन मौन

चपले: एनएच-49 पर चपले क्षेत्र के आस-पास सड़क किनारे स्थित टायर दुकान, चाय गुमटी और ढाबे लगातार सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन और प्रशासन की मौन स्वीकृति से ये अतिक्रमणकारी बेखौफ हैं।
हर दिन बढ़ते हादसों के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से बनी दुकानों और गुमटियों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग की है ताकि सड़क पर यातायात सुचारू हो सके और हादसों पर लगाम लगाई जा सके।




