
नरेन्द्र पटेल @खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ द्वारा आगामी 16-17 नवम्बर 2024 को माँ रुद्रेश्वरी मंदिर, सिंघोडा सरायपाली की पवित्र भूमि पर 30वें महासभा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महासभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज के उत्थान,एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

समाज के प्रत्येक सदस्य से अपील है कि वे इस महासभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाएं। महासभा का उद्देश्य केवल सामाजिक एकजुटता ही नहीं,बल्कि हमारे समाज के प्रतिभाशाली और सफल व्यवसायियों को सम्मानित कर युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनाना भी है।
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति ने समाज के व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं की सूची तैयार की है। इन प्रतिष्ठित नामों को सम्मानित कर उन्हें युवाओं के समक्ष आदर्श रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया है।
सभी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध है कि वे प्रपत्र क्रमांक 2 में आवश्यक जानकारी भरकर इसे दिनेश चौधरी (केंद्रीय प्रवक्ता) के पास 12 नवंबर 2024 तक प्रस्तुत करें।

यह महासभा हमारे समाज की एकता,गौरव और समर्पण का परिचायक बनेगा। आइए, हम सब मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं और समाज के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।




