खरसियाछत्तीसगढ़

विधायक उमेश पटेल ने देश प्रदेश क्षेत्रवासियों को दी दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं…

नंदेली: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने दशहरा पर्व पर देश प्रदेश क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने इस अवसर को केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, नैतिकता और एकता का प्रतीक बताया। उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को मिलकर मनाएं और अपने परिवार तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संचार करें। उन्होंने कहा, “दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हमें एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है।” उमेश पटेल ने आगे कहा कि यह पर्व संयम, आत्मिक बल और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण शिक्षा देता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं, ताकि समाज में भाईचारा और समरसता की भावना को और मजबूत किया जा सके।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1844929924005581261?t=KsudBIuKJAueX5rG-Zt_hg&s=19

विधायक उमेश पटेल ने देश प्रदेश क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा, “दशहरा पर्व हमें एकजुट होकर मिल-जुलकर मनाना चाहिए, ताकि हम प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत कर सकें।”

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!