Raigarhरायगढ़

तारापुर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर महिला पंच को धमकी का आरोप,दो के खिलाफ अपराध दर्ज…

रायगढ़। ग्राम पंचायत तारापुर में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महिला पंच सुमन सारथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने डिग्रीलाल सिदार और कैलाश निषाद के खिलाफ BNS की धारा 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे दोनों आरोपी कथित रूप से सुमन सारथी के घर के पास पहुंचे और राजीव डनसेना को वोट नहीं देने की धमकी दी। आरोप है कि वोट देने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बरत कुंवर,पिंकी सारथी सहित अन्य ग्रामीणों का उल्लेख किया है।

सुमन सारथी के मुताबिक, उसी दिन आठ पंचों ने सरपंच डिग्रीलाल सिदार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए एसडीएम रायगढ़ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप है कि इसके बाद महिला पंचों पर प्रस्ताव वापस लेने के लिए कथित रूप से दबाव, धमकी और पैसे का लालच दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!