खरसिया। आपको अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि खरसिया क्षेत्र के अयोध्या धाम ग्राम चपले राबर्टसन में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 09 अप्रैल 2024को नंदेली रोड़ मण्डी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को विशाल कलश यात्रा से किया गया।
देवाधिदेव महादेव की आर्शीवाद,,ग्रामवासी,क्षेत्रवासियों के असीम सहयोग और पितरों की कृपा से 09 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान
श्रीमती षष्ठी गेंद लाल श्रीवास परिवार द्वारा आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचन मालवा माटी की लाड़ली 08 वर्षीय बाल व्यास विष्णु प्रिया अविजी के मुखारविंद से किया जा रहा है। नंदेली रोड़ कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई जो बायंग चौक बस स्टेंड,चपले राबर्टसन बस्ती व नीचे बस्ती मार्ग से होती हुई कथा आयोजन स्थल पहुंची जहां विधिविधान पूर्वक पूजन करने के पश्चात श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
कथा में बाल व्यास विष्णुप्रिया अवि जी श्रीमद भागवत कथा का महत्व बताएंगी। भागवत कथा का श्रवण करने से किस तरह मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
https://www.youtube.com/live/Zm50HsKWuAc?si=TMpTqT9rYqlR8QFC
तो समय का ध्यान रखते हुए आप भी आइएगा और पड़ोसी को भी लेते आइएगा।
कलश यात्रा में आस-पास क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामवासी क्षेत्रवासी श्रद्धालु शामिल हुए।