खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में युवक को एयरगन से मारी गोली, युवक रायगढ़ रेफर, खरसिया पुलिस मौके पर…

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां खरसिया के संजय नगर स्थित मोहल्ले में कुछ देर पहले राजस्व अमले के मौजूदगी में एक युवक को एयरगन से मारी गोली मार दी है जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक ने आरोप है कि अमर अग्रवाल ने गोली चला दी और गोली चलाने के बाद अमर अग्रवाल घटना स्थल से फरार हो गए हैं। इस घटना की जानकार मिलने के बाद खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल सहित खरसिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते अमर ने विश्व हिंदू परिषद प्रखंड खरसिया संयोजक,बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी पर एक के बाद एक एयरगन से तीन फायर कर दिये और इस फायरिंग की घटना से गोपाल गिरी बुरी तरह घायल हो गया है। इस दौरान अमर मौके से फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल गोपाल गिरी को सिविल हॉस्पिटल खरसिया  लेकर गए डाक्टर ने उसकी हालत,बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

घटना के बाद खरसिया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है?

युवक का हाल चाल लेने खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे मेडिकल कॉलेज…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!