चपले रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासी,युवाओं में दिखा उत्साह

झीरम श्रद्धांजलि रक्त दान शिविर का आयोजन: चपले में रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 127यूनिट रक्तदान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन
रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे।
हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है।
अगर आप की वजह से किसी की ज़िन्दगी बचती हैं तो आपको जो संतुष्टि का एहसास होगा उसे शब्दों में बयाँ करना मुमकिन नही हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में गुरुवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि के याद में किया गया। शिविर में 127यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।

युवा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन हमारे खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शहीद नन्द कुमार पटेल और उनके सखा शहीद दिनेश पटेल की याद में किया गया है।शिविर में 127यूनिट रक्त इक्ट्ठा हुआ।

डाक्टर दिलेश्वर पटेल ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार,दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर उपस्थित जनों को शपथ दिलाए

दिनांक 25 मई, 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है। हम छत्तीसगढ़़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

डाक्टर अभिषेक पटेल ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

खरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है।

रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मधुलिका सिंह ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है,इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है।

स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित सिंह के तारीफ करते हुए कहीं बहुत कम जगह ऐसे अधिकारी मिलते है जो बढ़ चढ़कर स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान शिविर आयोजित करने में सहयोग मिलता है पुनः स्वस्थ्य विभाग के ओर से उन्हें बधाई शुभकामना देती हुं और उज्जवल भविष्य की कामना करती हुं।

जिला पंचायत सदस्य,जीवन दीप समिति महावीर पटैल,कस्तुरी राठिया सरपंच, हीरालाल पटैल उपसरपंच चपले, साधराम साहु,भोग सिंह राठिया, गौरीशंकर गुप्ता, राजकुमार पटेल,सुकलालाल सारथी, संतोष चौहान केदार पटैल,

राजीव युवा मितान क्लब चपले के ईश्वरी पटैल, हीरालाल पटेल, पीताम्बर पटैल,मिनकेतन पटैल,कृष्णा पटैल,परदेशी पटैल, पुष्पेन्द्र,पटैल, बिट्टू डनसेना, पुरुषोत्तम पटैल नवागांव भुपेन्द्र पटैल, प्रशान्त कुमार सिंह नोडल अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब खरसिया,

डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ,कृष्णचंद पटेल,सूरज पटेल डाक्टर गजानंद राठिया डाक्टर प्रिती कलेर, डाक्टर खीरसागर पटेल, डाक्टर गगन, सुरेश देवांगन, श्रीमती केवरा पटेल,राजकिरण पटेल,अंजू साहु,किरण पटेल श्रीमति कौशिल्या डनसेना,नेहा राठौर,हिरेन्द्र साहु,ज्योति रात्रे शांति खरसेल, श्रीमती निशा पटेल श्रीमती जमुना पटेल,पद्मिनी पटेल, श्रीमती शशि कला पटेल,कंचन पटेल, श्याम कुमार बंजारे,श्रीमती अम्बिका राठिया,कु. राधारानी,चंद्रकुपार,कु. ममता भगत,बाबू सिंह सिदार, रामरतन पटेल,अकतराम चौहान,नारायण,श्रीमती संजय कुमारी श्रीमति नोनिता,भुपति बघेल, ताराचंद पटेल, रामअवतार पटेल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले के सभी अधिकारी कर्मचारी

गणमान्य नागरिक सहित क्षेत्रवासी,ग्रामवासी,युवा,शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग,स्वास्थ्य विभाग,

भाटिया एनर्जी,वेदांता जेएसडब्ल्यू,एसकेएस,स्काई एलाएयन्स, रुक्मिणी पावर प्लांट, मौजूद थे।

डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले, जीवन दीप समिति के सदस्यों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालो को धन्यवाद ज्ञापित किए।



