छत्तीसगढ़रायगढ़

दीवाली के लिये बिहान दीदियों ने तैयार किया है मिट्टी के आकर्षक दिए, इस बार की दीवाली, बिहान दीदियों की दीयों वाली

रायगढ़। दीपावली के त्यौहार को अब बस चंद दिन बचे हैं। रोशनी के इस दीपपर्व के लिए बिहान की दीदियों ने भी खास तैयारी की है। बिहान से जुडी स्व-सहायता समूह की दीदियों ने त्यौहार के लिए आकर्षक दिए तैयार किये हैं। मिटटी के इन दीयों को विभिन्न रूपों में ढालकर उस पर कलात्मक चित्रकारी की गयी है।


जिले के सभी विकासखंडों में स्व-सहायता समूह बड़े पैमाने पर इन दीयों को तैयार कर विक्रय कर रही हैं। 30 समूह की महिलाएं इस काम में लगी हुयी हैं। 1 से 10 रुपये तक की कीमत के लगभग 1 लाख नग दीयों की बिक्री अभी तक की जा चुकी है। महिलाओं ने दीवाली तक लगभग 5 लाख 80 हजार दिए बेचने का लक्ष्य रखा है।

इस काम से जुडी महिलाएं बताती हैं कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों के द्वारा स्वालंबन के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन होता है साथ ही रोजमर्रा की जरुरत के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार किये जाते हैं। त्यौहारों को देखते हुए भी उत्पाद बनाये जाते हैं। आगामी दीवाली के त्यौहार को ध्यान रख ये मिट्टी के दिए बनाने का काम किया जा रहा है। जिससे किफायती दरों पर लोगों को आकर्षक दिए मिलने के साथ ही समूह की महिलाएं अपने लिए आय भी अर्जित कर सकेंगी।

कहाँ से खरीद सकते हैं ये दिए
इन दीयों के लिये रायगढ़ में सिग्नल चौक स्थित बिहान मार्ट, सारंगढ़ बिहान मार्ट, जनपद पंचायत पुसौर बिहान मार्ट के साथ ही धरमजयगढ़, खरसिया, तमनार, बरमकेला, लैलूंगा व घरघोड़ा के जनपद पंचायतों में बने सेल्स काउंटर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजारों में भी विक्रय किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!