खरसियाछत्तीसगढ़विविध खबरें

खरसिया: एनएच49 पर सड़क हादसा, 8 युवा घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हुए रवाना

बीते रात काजूबाड़ी के पास एनएच 49 में सड़क हादसा में कार के परखच्चे उड़ा…

खरसिया।रायगढ़ जिले के खरसिया, चपले काजूबाड़ी के पास एनएच49 पर एक सड़क हादसे में सीजी 10एएस 9561 नंबर के वाहन के चालक समेत 7युवा घायल हो गए। यह सभी घायल महासमुंद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद द्रोपती साहु, द्वारिका साहु, रुक्मणी साहु,देवेश साहु,नम्रता साहु,पवन साहु, पूर्णिमा साहु,शुभम साहु सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन कुछ फैक्चर से पीड़ित घायल अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

खरसिया पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आपको सभी को ज्ञात ही होगा,शाम ढले हीं बायंग चौक चपले से माण्ड नदी तक सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ीयां खड़ा रहा है पास के चाय,पान के गुमटी के तेज रोशनी वाली लाईट एनएच49 के टावर लाइट के बंद सड़क हादसों को आमंत्रण देता है।पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!