असम: धुबरी के कलाकार संजीब बसाक ने एक्सपायर्ड दवाओं से बनाई माता दुर्गा की मूर्ति

असम में धुबरी के एक कलाकार संजीब बसाक ने एक्सपायर्ड दवाओं से माता दुर्गा की एक सुंदर और अनूठी मूर्ति बनाई है। बसाक ने कहा कि ‘इस साल भी, मैंने एक अनूठी मूर्ति बनाने की कोशिश की है। चूंकि हर कोई कोविड-19 उपचार के बारे में सोच रहा है, इसलिए मैंने दवाओं का उपयोग करके मूर्ति बनाने का फैसला किया।’ संजीब बसाक धुबरी के एक कलाकार हैं।
Assam: Sanjib Basak, an artist from Dhubri has made an idol of Goddess Durga by using expired medicines.
He says, "This year too, I've tried to make a unique idol. Since everyone is thinking about #COVID19 treatment, I decided to make the idol using medicines." (24.10.2020) pic.twitter.com/zcrZOkdtKm
— ANI (@ANI) October 24, 2020
बसाक का कहना है कि यह विचार धुबरी में मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायर्ड गोलियों के स्टॉक को देखकर उनके दिमाग में आया, जो दवा कंपनियों को वापस नहीं किया जा सकता था। उन्होंने 6.5 फुट ऊंची मूर्ति बनाने के लिए 40,000 एक्सपायर्ड टैबलेट, कैप्सूल और सीरिंज का इस्तेमाल किया है।इस मूर्ति को पूरा करने के लिए वह पिछले तीन महीने से मेहनत कर रहे थे। संजीब बसाक धुबरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ एक क्षेत्र अधिकारी के रूप में भी काम करते हैं। ऐसे समय में जब महामारी ने दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। देश के लोग उनकी प्रेरणादायक कलाकृति के लिए इस कलाकार की ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा कर रहे हैं।




