भूपेश कैबिनेट की बैठक आज,बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आगामी बजट के साथ कई फैसलों पर मुहर लगेगी। आज के इस बैठक में बजट प्रस्तावों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।भूपेश कैबिनेट की बैठक सीएम हाउस में होगी।
बैठक में आरक्षण विधेयक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल दिसंबर से ही राजभवन में आरक्षण विधेयक अटका पड़ा है, ऐसे में जबकि राज्यपाल अनुसूईया उईके का मणिपुर तबादला हो गया है और नये राज्यपाल हरिचंदन कमान संभालने वाले हैं। तो नये राज्यपाल से मिलकर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया जा सकता है। चर्चा है कि 20 फरवरी के बाद राज्यपाल हरिचंदन छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
वहीं 1 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। सत्र के पूर्व राज्यपाल के अभिभाषण और बजट को लेकर आये प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। कई कर्मचारी शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं। ऐसे में बजट प्रस्तावों में विभागों से कर्मचारियों के संदर्भ में आये प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।




