छत्तीसगढ़रायगढ़

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिये 19 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़ । नगर निगम रायगढ़ (शहरी क्षेत्र)की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 19 अक्टूबर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

खाद्य शाखा रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के विनोबानगर वार्ड क्रमांक 24, पंजरी प्लांट वार्ड क्रमांक 28, बाजीरावपारा वार्ड क्रमांक 31, देवारपारा वार्ड क्रमांक 38 एवं बूढ़ीमाई बंगलापारा वार्ड क्रमांक 40 में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु दुकान का आबंटन किया जाना है। इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय/महिला स्व-सहायता समूह/प्राथमिक कृषि साख समितियां/अन्य सहकारी समितियां/ वन सुरक्षा समिति अपने संस्था का पंजीयन प्रमाण एवं अन्य दस्तावेजों के साथ नियत तिथि तक कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!