ChhattisgarhKharsiaRaigarhखरसिया

एकलव्य विद्यालय में कक्षा 8वीं,9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री से प्रवेश

खरसिया।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार,खरसिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 08वीं,09वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में कुल 19 रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रिक्त सीटों में कक्षा 08वीं में 01, कक्षा 09वीं में 01 तथा कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में 16 और कला संकाय में 01 सीट शामिल है। इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति, निवास एवं फोटो संलग्न करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 शाम 05 बजे निर्धारित की गई है। कक्षा 08वीं एवं 09वीं में अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 09 सितंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं में कक्षा 10वीं की अंकसूची के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!