खरसियाछत्तीसगढ़

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बरगढ़ से युवा कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बरगढ़ से युवा कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

शहीद नंदकुमार पटेल के स्मारक स्थल पर

भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए जुझारू युवा कांग्रेस रायगढ़ अध्यक्ष योगेश चौहान अपनी युवाओं के साथ कांग्रेस जनों को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिये निकला है,गांव-गांव,घर-घर तक गांधी के संदेश को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जन जन तक पहुंचाने के लिये भारत जोड़ो यात्रा किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा वार भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है रायगढ़ जिला के विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 12 नवम्बर से 19 नवम्बर 2022 तक करना सुनिश्चित हुआ था।

इसी कड़ी में आज उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बरगढ़ से खरसिया विधानसभा के युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत किए,

कांग्रेस जनों को युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंशा को अवगत कराते हुए प्रतिएक मतदाता को जागरूक करते हुए पार्टी के नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

कारवां ग्राम बरगढ़ से होते हुए, ग्राम –  कर्रानारा, सरवानी, तिऊर, तुरेकेला, नावापारा से होते हुए खरसिया क्षेत्र के कांग्रेसजनों गौरवपूर्ण उपस्थिति के साथ खरसिया नगर में मशाल रैली के साथ

शहीद नंदकुमार पटेल के प्रतिमा स्थल पर सम्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!