
अकलतरा (जांजगीर-चांपा)। अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम,पोंडी दल्हा (अकलतरा) में 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव (औघड़ पीर पर्व) श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा।

आयोजन परम पूज्य अवधूत भगवान राम जी की असीम अनुकम्पा तथा गुरु परंपरा के पावन आशीर्वाद कापालिक धर्म रक्षित राम जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।

आश्रम व्यवथापक गोपाल राम जी से मिली जानकारी के अनुसार पीर पर्व की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं देश-परदेश बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार गुरु पूर्णिमा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है,जो गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान,विवेक और आत्मबोध का मार्गदर्शक माना गया है। इसी परंपरा के निर्वहन के उद्देश्य से अघोर पीठ जन सेवा अभेद्य आश्रम में प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
पीर पर्व के दौरान गुरु वंदन,गुरु पूजन, गुरु सेवा,आध्यात्मिक प्रवचन,”अघोरा नाम परो मंत्र नास्ति तत्वम गुरु परम” भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आशीर्वाद सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे दिन आश्रम परिसर में साधना,सेवा और भक्ति का वातावरण रहेगा,जहाँ श्रद्धालु गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।

आश्रम ट्रस्ट ने सभी धर्मों,जाति एवं संप्रदायों के लोगों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। ट्रस्ट के अनुसार गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, मानव सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, ज्ञान और आत्मविश्वास का संचार करता है।
आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करने तथा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

स्थान: अघोर पीठ जन सेवा अभेद आश्रम, पोंडी दल्हा, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
📱संपर्क: 82260 58585,70000 31175




