बलौदाबाजार ब्रेकिंग- कसडोल-पिथौरा मार्ग पर हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कसडोल-पिथौरा मार्ग पर एक बार फिर हाथियों के झुंड की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। देवगढ़ घाट क्षेत्र में हाथियों का झुंड दिखाई देने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
हाथियों की लगातार सक्रियता को देखते हुए कसडोल-पिथौरा मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और लोगों से मार्ग पर नहीं जाने तथा हाथियों के झुंड के करीब न पहुंचने की अपील की गई है।
बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से इस इलाके में हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिसके कारण वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अचानक हाथियों के सड़क पर आने से वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों के लिए खतरा बढ़ गया है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को देखकर उनका पीछा न करें, भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह से उन्हें उकसाने का प्रयास न करें। स्थिति सामान्य होने तक प्रतिबंधित मार्ग से आवागमन से बचने की सलाह दी गई है।




