Chhattisgarhछत्तीसगढ़बलरामपुर
बलरामपुर ब्रेकिंग: खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा,चालक की दबकर दर्दनाक मौत

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदापुर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद शारदापुर गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आयसर ट्रेक्टर से खेत में काम के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।



