Kharsiaखरसिया

पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को लेकर भूपदेवपुर पुलिस अलर्ट,सात पंप संचालकों को दिए निर्देश

खरसिया /भूपदेवपुर। थाना भूपदेवपुर प्रभारी रोशन कुमार कौशिक ने थाना क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सात पेट्रोल पंप संचालकों को मुख्य मार्ग की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक साक्ष्य एवं जानकारी उपलब्ध हो सके।

थाना प्रभारी ने परसदा, कासीचुवा, नवापारा, कुर्रुभाठा, नहरपाली, सिंघनपुर और रामझरना स्थित पेट्रोल पंपों का जायजा लेते हुए संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होना आवश्यक है।

पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि मुख्य मार्ग और पेट्रोल पंप परिसर में प्रभावी सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों अथवा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में घटनाक्रम की पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सके।

इसके साथ ही थाना प्रभारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा अप्रिय घटना की तत्काल सूचना भूपदेवपुर पुलिस को देने की समझाइश दी।

पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी से जहां अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी, वहीं घटना होने की स्थिति में पुलिस की जांच को भी महत्वपूर्ण आधार मिल सकेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!