खरसिया।विधानसभा क्षेत्र के छोटे दिल्ली में 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर की जब्ती के बाद अब लोगों की नजर कुकरीचोली–तेन्दुमुड़ी नदी क्षेत्र पर भी टिक गई है। स्थानीय कलमकार का दावा है कि यहां पिछले करीब दो माह से प्रतिदिन दर्जनों हाइवा और पोकलेन मशीनों के माध्यम से बेखौफ होकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है।
यदि स्थानीय कलमकार के ये दावे सही हैं,तो बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने लंबे समय से चल रही इस कथित गतिविधि पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की नजर अब तक क्यों नहीं पड़ी? प्रशासन से अपेक्षा है कि शिकायतों का निष्पक्ष सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही करे,ताकि सरकार को होने वाली राजस्व पर रोक लगाते हुए,अवैध खनन और भंडारण पर समान रूप से प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



