
खरसिया। क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। खरसिया वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया संयुक्त तहसील भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

इस आधुनिक भवन के तैयार होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों और नगरवासियों को राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने समस्त क्षेत्रवासियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक पटेल ने कहा कि यह नया संयुक्त तहसील भवन खरसिया के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा और जनता को अब एक ही छत के नीचे सभी महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाएं बेहद सुगम तरीके से मिल सकेंगी।जनता की सहूलियत को मिलेगी।

प्राथमिकता विधायक उमेश पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि खरसिया के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलें। नए भवन के शुरू होने से न केवल आम जनता के समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि सरकारी कामकाज में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।

इस महत्वपूर्ण सौगात के पूर्ण होने पर पूरे खरसिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता ने इस सर्वसुविधायुक्त तहसील भवन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए विधायक उमेश पटेल का आभार व्यक्त किया है।




