ख़बरें जरा हटकर

खरसिया:पाइल्स ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने चौकी पहुंचकर डॉक्टरों पर एफआईआर की मांग की…

खरसिया। खरसिया सिविल हॉस्पिटल परिसर के समीप वर्षों से चाय की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले तामेश्वर मिश्रा उर्फ़ पदुम (27वर्ष) की मृत्यु …

खरसिया सिविल हॉस्पिटल में पाइल्स (बवासीर) के ऑपरेशन के दौरान एक युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस चौकी खरसिया में लिखित शिकायत देकर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वायरल शिकायत पत्र …


शिकायत के अनुसार,पुरानी बस्ती खरसिया निवासी तामेश्वर मिश्रा (27वर्ष) को गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे पाइल्स के ऑपरेशन के लिए खरसिया सिविल हॉस्पिटल लाया गया था। राघवेन्द्र प्रसाद मिश्रा पिता स्व रामदेव मिश्रा का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले युवक को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह होश में नहीं आया।

वायरल विडियो …



परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि स्थिति गंभीर होने पर सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन ने युवक को रायगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि रायगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके पुत्र की जान चली गई।

https://youtu.be/hzEyDAyAXhc?si=9dWDM11KDn5MENue

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

वायरल विडियो …

घटना के बाद खरसिया सिविल हॉस्पिटल के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!