संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, बिलासपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

बिलासपुर। खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल बिलासपुर संभाग स्तरीय तीन दिवसीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों के प्रति सजग करने तथा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन के जमीनी ढांचे को मजबूत करने और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
https://www.facebook.com/share/p/19qZAhgUS2/
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लांग और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित बिलासपुर संभाग के विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।




