ChhattisgarhKharsiaRaigarhRaipurखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

शिक्षिका ओमकुमारी पटेल को मिला राज्यपाल शिक्षक सम्मान,रायगढ़ जिले का बढ़ाया गौरव

राज्यपाल के कर-कमलों से हुआ सम्मान,मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में उपलब्धि को मिली नई प्रतिष्ठा

रायगढ़/खरसिया । शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायगढ़ जिले की शिक्षिका श्रीमती ओमकुमारी पटेल, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सेमरा, संकुल केंद्र जतरी, विकासखंड पुसौर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य,नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान माननीय राज्यपाल के कर-कमलों से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त करना श्रीमती ओमकुमारी पटेल के लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि उनके वर्षों के शिक्षकीय समर्पण और निरंतर प्रयासों की सार्थक परिणति रही। यह क्षण उनके लिए भावुक होने के साथ-साथ शासकीय प्राथमिक शाला सेमरा, संकुल जतरी, विकासखंड पुसौर और पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरव का अवसर बना।

नवाचारपूर्ण शिक्षण से बच्चों को शिक्षा से जोड़ा

श्रीमती पटेल ने अपने शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए बच्चों को सरल,सहज और आनंददायी वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, विभिन्न नवाचारों तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) के प्रभावी उपयोग के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने का प्रयास किया।

उनके प्रयासों का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं रहा, बल्कि बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करना और उनके शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाना रहा। साथ ही विद्यालय और समुदाय के बीच शिक्षा को लेकर सहभागिता बढ़ाने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

सम्मान ने परिवार और समाज को भी किया गौरवान्वित

आदिवासी विकास खण्ड खरसिया के एक छोटे से ग्राम छोटे देवगांव के अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेताराम पटेल की बेटी श्रीमती ओमकुमारी पटेल की इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय अघरिया समाज,इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल,कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल, सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल सहित संरक्षक सदस्य ग्राम प्रमुख परिक्षेत्र,समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार,सहकर्मियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार में पति निराकार पटेल, पुत्र अंश पटेल, पुत्री अंशु पटेल, पिता  नेतराम पटेल उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया,माता राधिका पटेल, बहन सावित्री पटेल एवं बहनोई भगीरथी पटेल, भाई मिथलेश पटेल एवं भाभी मानसी पटेल, ससुर घनश्याम पटेल, सास पार्वती पटेल, ननद मोंगरा पटेल एवं नंदोई गोवर्धन पटेल, बुआ सास गीता पटेल एवं फूफा ससुर अजीत चौधरी सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती पटेल को मिला यह सम्मान इस बात का भी प्रमाण है कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, संवेदनशीलता और नवाचार के साथ किया गया कार्य व्यापक स्तर पर पहचान हासिल कर सकता है। उनकी उपलब्धि रायगढ़ जिले के शिक्षकीय समुदाय के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!