लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार के निधन पर शोक, जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

लैलूंगा। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति श्री कुंजबिहारी सिदार के आकस्मिक निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सिदार परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि श्री कुंजबिहारी सिदार का अचानक निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद घटना से सिदार परिवार के साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों को भी गहरा आघात पहुंचा है।
संवेदना व्यक्त करने वाले ने कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही लैलूंगा प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उस मुलाकात की स्मृतियां अभी भी ताजा हैं। ऐसे में उनके पति के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें तथा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार और समस्त सिदार परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।



