Uncategorised

राहुल गांधी को जन्मदिन पर विधायक उमेश पटेल की शुभकामनाएं

खरसिया।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने सोशल मीडिया संदेश में विधायक उमेश पटेल ने लिखा कि “समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने वाले आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की मंगलमय शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

विधायक उमेश पटेल ने अपने संदेश में राहुल गांधी के सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!