Chhattisgarhछत्तीसगढ़बिलासपुर
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में होंगे शामिल

रायपुर.उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर से शासकीय विमान से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिलासपुर में दोपहर 3 बजे कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, सरकंडा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, जनसेवा से जुड़े कार्यों और प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री साव कार्यशाला के बाद शाम साढ़े चार बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 04:50 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।




