रायगढ़। 132/33/11 केवी कोतरा रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार,05 अगस्त 2026 को आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि निर्धारित अवधि में उपकेंद्र पर तकनीकी रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे।
इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद का असर:
- कोतरा रोड थाना चौक, विकास नगर (गली नंबर 1, 2, 3), दशरथ पान ठेला, बूढ़ी माई मंदिर क्षेत्र, सुल्तानिया कॉलोनी, देवघर हाइट्स, गुरुशरण विला, जज बंगला, कलेक्टर बंगला।
- सीएसईबी कॉलोनी, क्षेत्रीय भंडार, अटल आवास, गोकुलधाम, राजीव नगर (गली नंबर 2 एवं 3), मधुबन बिल्डिंग, बावली कुआं क्षेत्र, सिटी हॉस्पिटल, घड़ी चौक, रामलीला मैदान।
- सीएसईबी कॉलोनी सुभाष नगर, रुक्मणि विहार कॉलोनी, देवघर हाइट, सावित्री नगर, मोदीपारा, सोनिया नगर, रेलवे कॉलोनी एवं रेलवे बंगलापारा।
- गजानंदपुरम कॉलोनी, जी हाइट, गबेल कॉलोनी, नेक्सा सर्विस सेंटर, कोतरा रोड बाईपास क्षेत्र।
- कलमीडीपा पारा, कलमी मंगलूडीपा के पीछे का मोहल्ला, गोरखा हाई स्कूल क्षेत्र, गोरखा पुरानी बस्ती, गोरखा रिलायंस पेट्रोल पंप, गोरखा जानकी होटल, साईं इंक्लेव कॉलोनी, जमनी पारा आंगनबाड़ी एवं आसपास के क्षेत्र।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही बताया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने का भी आग्रह किया है।




