ChhattisgarhKharsiaखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्द और शांति बनाए रखने पर जोर…

खरसिया। मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को रेस्ट हाउस खरसिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस,नगर पालिका के अधिकारियों के साथ सामाजिक जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सतीश भार्गव, प्रभारी तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय तथा नगरपालिका सीएमओ नीतू अग्रवाल,एएस आई मनोज पटेल सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से पर्व को आपसी सद्भाव एवं शांति के साथ मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति से बचने की अपील की गई। वहीं,उपस्थित नागरिकों ने भी पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस को आवश्यक सहयोग देने की बात कही।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि खरसिया की सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा कायम रहे तथा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से सहयोग और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!