Chhattisgarhकोरबाकोरियाछत्तीसगढ़

बांगो डैम में उफान,94 फीसदी के पार पहुंचा जलस्तर;05 गेट खोले गए

बैकुंठपुर/कोरिया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच डैम का जलस्तर 94 फीसदी के पार पहुंच गया है। जलभराव और बढ़ते दबाव को देखते हुए

5 गेट खोलकर पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया गया है। कैचमेंट क्षेत्र में जारी तेज बारिश के कारण जलस्तर में और वृद्धि की आशंका बनी हुई है।

प्राप्त अपडेट के अनुसार डैम में करीब 31,600 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 25,000 क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने निचले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

34 ग्राम पंचायतों को लिखित चेतावनी

बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए 34 ग्राम पंचायतों में लिखित चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित एवं संभावित बाढ़ क्षेत्र के लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

डैम से लगभग 13 किलोमीटर तक अलर्ट हूटर बजाकर आसपास के क्षेत्रों को सतर्क किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक रूप से जलस्रोतों के समीप न जाएं।

बैकुंठपुर-कोरिया समेत कैचमेंट क्षेत्र में तेज बारिश

बैकुंठपुर-कोरिया सहित डैम के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। बारिश जारी रहने की स्थिति में डैम में पानी की आवक और बढ़ सकती है, जिससे आगे और गेट खोलने की आवश्यकता पड़ सकती है।

AD

बैकुंठपुर स्थित बांध को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट कृषि सिंचाई के साथ-साथ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करती है। प्रशासन के अनुसार बांध से करीब 1,100 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होती है और 17 गांवों को इसका लाभ मिलता है।

प्रशासन की नजर,लोगों से सतर्क रहने की अपील

वर्तमान परिस्थितियों में सबसे महत्वपूर्ण चुनौती डैम से निकलने वाले पानी के साथ-साथ लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले अतिरिक्त जलप्रवाह की है।

AD

ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सतर्क रहना जरूरी है।

प्रशासन की अपील है कि नदी, नाले और डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में जाने से बचें तथा स्थानीय चेतावनी और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

AD

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!