
खरसिया। खरसिया क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग के बाद तैयार हुए नवीन तहसील भवन के लोकार्पण समारोह को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खरसिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल की ओर से क्षेत्र के पत्रकारों को लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया है।

सोशल मीडिया से प्राप्त आमंत्रण पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में नवीन तहसील भवन, खरसिया का लोकार्पण समारोह 27 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे नवीन तहसील भवन परिसर,खरसिया में आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि,रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि विधायक खरसिया उमेश नंदकुमार पटेल ,श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल अध्यक्ष ज़िला पंचायत रायगढ़,कमल गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया,श्रीमति रामकुमारी दिलीप राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया,डॉ. हितेश गबेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया,बलदेव कुर्रे जिला पंचायत सदस्य,संतोष चौहान जनपद पंचायत सदस्य,धनेश कुमार राठिया सरपंच ग्राम पंचायत मदनपुर,जनप्रतिनिधी के साथ क्षेत्रवासी रहेंगे।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से संयुक्त तहसील कार्यालय जिसमें तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय, उप कोषालय कार्यालय, सहायक खाद्य अधिकारी कार्यालय एवं डाक घर के लिए भवन का निर्माण करने की बात कही गई है। इस भवन के लिए 02 करोड़ 75 लाख 75 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी।




