
खरसिया। जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाए जाने को लेकर आज 01 सितंबर 2026 को शाम 05 बजे रेस्ट हाउस, खरसिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में प्रशासन,पुलिस, पत्रकारों,क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन से जुड़े लोगों ने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

बैठक का उद्देश्य जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण,भाईचारे और आपसी सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराना है।




