खरसिया। बाईपास राठौर चौक के आस-पास एक स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से प्रेस क्लब यूनिटी खरसिया के अध्यक्ष पत्रकार कैलाश गर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार पद्मावती हाॅस्पिटल में प्राथमिक उपचार उपरांत जिंदल हास्पिटल रायगढ़ भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना के बाद पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है…




