Chhattisgarhछत्तीसगढ़

कवर्धा ब्रेकिंग:भोरमदेव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सपरिवार की विशेष पूजा-अर्चना

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी पत्नी कौशिल्या साय और बेटी के साथ कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सपरिवार विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय महा चतुर सहस्त्र काशलम पूजन एवं अष्ट भैरव पूजन में भाग लिया। यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान केरल से आए 9 वैदिक आचार्यों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत मंदिर के गर्भगृह सहित चारों दिशाओं में स्थापित शिवलिंगों की प्राण-प्रतिष्ठा भी संपन्न हुई।

आयोजकों के अनुसार, कबीरधाम जिले में इस प्रकार का भव्य वैदिक अनुष्ठान पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!