ChhattisgarhRaigarh

उप सरपंच की गिरफ्तारी से भड़के ग्रामीण,कोतरारोड थाने का घेराव…

रायगढ़। ग्राम तारापुर के उप सरपंच की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतरारोड थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीण थाने के सामने बैठकर विरोध दर्ज करा रहे हैं और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

कोतरा रोड़ थाना में ग्रामीणों के समर्थन में बैठे विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना दिए पुलिस उप सरपंच को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जिससे गांव में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तारी की वजह और कार्रवाई की प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है।

मामले ने इसलिए भी राजनीतिक तूल पकड़ लिया है क्योंकि 10 सितंबर को ग्राम पंचायत में सरपंच का उपचुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

इसी बीच खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल भी कोतरारोड थाना पहुंचे। विधायक पटेल ने पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोतरा रोड थाना में ग्रामीणों के समर्थन देने बैठे विधायक पटेल

फिलहाल थाने के बाहर ग्रामीणों का विरोध जारी है और पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले में क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है,इस पर सबकी नजर है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!