
खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल के मार्गदर्शन, मार्गदर्शक बालक पटेल, त्रिभुवन पटेल,अवधराम पटेल ,रामाधार पटेल, भोलाशंकर पटेल,हेमन्त कुमार पटेल अध्यक्ष ,केन्द्रीय प्रतिनिधि
गोपाल कृष्ण नायक,महासचिव – लेवन पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष – नेतराम पटेल,कोषाध्यक्ष – शोभेन्द्र पटेल (चपले)सचिव – सह मिडिया प्रभारी- नरेन्द्र पटेल,उपाध्यक्ष – तेजराज नायक ,हीरालाल पटेल ,राजकुमार पटेल,प्रवक्ता – उमाशंकर पटेल,डोलनारायण पटेल ,कार्या.सचिव – योगित पटेल संगठन सचिव-डोलनारायण नायक,
खेमराज नायक (मुरा),सहसचिव – श्याम सुंदर पटेल,सचिव शिक्षा – घनश्याम पटेल,सचिव कृषि – घासीराम पटेल , संरक्षक सदस्य अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के निर्देशानुसार समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा भावी पीढ़ी के संस्कार निर्माण के उद्देश्य से बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है।
यह महत्वपूर्ण बैठक 09 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 08:00 बजे रानीसागर स्थित सामाजिक भवन पर आयोजित होगी। बैठक में समाज के विभिन्न विकासात्मक विषयों, संगठन विस्तार, युवा सहभागिता तथा सामाजिक एकता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजन समिति ने अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के समस्त ग्राम प्रमुखों, परिक्षेत्र प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं संरक्षक सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव रखने का आग्रह किया है।
समिति का कहना है कि समाज की उन्नति, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। ऐसे में यह बैठक समाज के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नरेन्द्र पटेल
सचिव सह मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय अघरिया समाज, इकाई खरसिया
2026 बाल सभा कार्यक्रम स्थल अघरिया भवन रानीसागर खरसिया



