देश /विदेश

हिन्दू विरोधी हो गई है उद्धव ठाकरे सरकार, जिम खुलने की दी मंजूरी, मंदिर अब भी रहेंगे बंद

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पूरी तरह से हिन्दू विरोधी हो गई है, देश के अलग-अलग राज्यों में मंदिर खुल गए हैं, नहीं खुले थे तो नवरात्र से तो खुल ही गए लेकिन उद्धव ठाकरे सरकार ने भी महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की इजाजत नहीं दी, सरकार ने अनलॉक-5 में जिम, फिटनेस सेंटर समेत तमाम चीजें खोलने का आदेश दे दिया है लेकिन मंदिर खोलने का आदेश अभी भी नहीं दिया, जिसका वजह से हिन्दुओं में काफी आक्रोश है.

महाराष्ट्र में जिम और फिटनेस सेंटर खोलने की मंजूरी सरकार ने दे दी है. खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मिशन बिगिन अगेन के तहत 25 अक्टूबर से फिटनेस सेंटर और जिम खुल सकेंगे, हालांकि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन अनिवार्य रहेगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिम और फिटनेस सेंटर को लेकर अलग गाइडलाइन्स बनाई गई हैं, जिसके तहत जुंबा, योगा के नाम पर वर्चुअल मीटिंग नहीं हो सकेगी और न ही प्रतिभागियों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी.

महाराष्ट्र सरकार ने मंदिर को खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया है. हालांकि इस बारे में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम को चिट्ठी भी लिखी थी, जिसपर काफी सियासी बवाल मचा था. ऐसे में माना जा रहा था कि सरकार इस दिशा में ध्यान देगी, लेकिन सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने पर अभी कोई विचार नहीं किया है.

एक समय था जब शिवसेना की राजनीति हिंदुत्व के इर्द-गिर्द घूमती थी लेकिन जैसे ही शिवसेना कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में आई वैसे ही अपनी पूरी विचारधारा ही बदल दी, यही वजह है कि नवरात्र में भी मंदिर हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!