ChhattisgarhKharsiaRaigarhखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

हाथी मित्र दल,वन विभाग की जनसूचना: ऐड़ू–बरभौना मार्ग पर 06 हाथियों का दल, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

छाल। वनमंडल धर्मजयगढ़ के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत ऐड़ू परिसर में छह जंगली हाथियों का दल ऐड़ू से बरभौना मार्ग को पार कर संगम जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी मित्र दल,वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हाथी मित्र दल,विभाग ने आमजन से अपील की है कि ऐड़ू–बरभौना पक्की सड़क तथा बरभौना–पुस्लदा कच्चे मार्ग पर आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से जंगल या हाथियों के विचरण क्षेत्र की ओर न जाएँ।
विशेष रूप से ऐड़ू, बरभौना पुनर्वास एवं पुस्लदा के ग्रामीणों से सतर्क एवं सजग रहने का आग्रह किया गया है। यदि कहीं हाथियों का दल दिखाई दे तो उनके निकट जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।
वन विभाग ने कहा है कि मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!