Kharsiaखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

स्व.रामनारायण पटेल के निधन पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया ने जताया गहरा शोक

खरसिया/रायगढ़-ग्राम गेजमुड़ा निवासी एवं जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल, रायगढ़ के मार्केटिंग विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले स्वर्गीय रामनारायण पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर व्याप्त है। उनका निधन 23 जुलाई 2026 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ। उनके असामयिक निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के संरक्षक बालक राम पटेल, त्रिभुवन पटेल,चन्द्रीका पटेल अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल एवं केंद्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” महासचिव – लेवन पटेल (कनमुरा)वरिष्ठ उपाध्यक्ष – नेतराम पटेल (छोटेदेवगांव)कोषाध्यक्ष – शोभेन्द्र पटेल (चपले)सचिव – सह मिडिया प्रभारी- नरेन्द्र पटेल (टेमटेमा)उपाध्यक्ष – तेजराज नायक (गिंडोला)हीरालाल पटेल (रानीसागर)राजकुमार पटेल (कनमुरा) रामाधार पटेल(खोरसीपाली )प्रवक्ता – उमाशंकर पटेल (खरसिया)डोलनारायण पटेल (रानीसागर)कार्या.सचिव – योगित पटेल (रानीसागर)संगठन सचिव-डोलनारायण नायक (गिंडोला) खेमराज नायक (मुरा)सहसचिव – श्याम सुंदर पटेल (मौहापाली)सचिव शिक्षा – घनश्याम पटेल (मुरा)सचिव कृषि – घासीराम पटेल (साजापाली) ग्राम प्रमुख,परिक्षेत्र प्रमुख,संरक्षक सदस्यो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामनारायण पटेल का सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय निधन परिवार, समाज और शुभचिंतकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

शोक संदेश में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस हृदय विदारक दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!