Kharsiaखरसिया

स्टेट हाईवे-200 पर ट्रेलर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कार के परखच्चे उड़ा

माण्ड नदी पुल सेन्द्रीपाली के पास हादसा,जनहानि टली; कुछ देर सड़क पर लगा जाम

भेषज बंजारा@खरसिया। स्टेट हाईवे-200 पर माण्ड नदी पुल सेन्द्रीपाली के पास शुक्रवार सुबह ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्ष रूप से सामने आई तस्वीरों में ट्रेलर के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित हुआ, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य होने की जानकारी है।

फिलहाल टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दुर्घटना के समय वाहनों की गति कितनी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!