Chhattisgarhछत्तीसगढ़सारंगढ

सारंगढ़ ब्रेकिंग:तेज बहाव में कार बही,देव ट्रेडर्स संचालक और उनकी पत्नी लापता;तलाश अभियान जारी…

जलभराव वाले पुलों और तेज बहाव वाले नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें

सारंगढ़। जिले के सारंगढ़–बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के बीच पुल पार करने का प्रयास कर रही एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। वाहन में देव ट्रेडर्स के संचालक देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सवार होने कि उड़ती खबर आ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कुछ दूरी पर औरा चक्का के पास कार बरामद कर ली गई है, लेकिन वाहन में सवार तथाकथित दोनों पति-पत्नी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर नाले में सघन तलाश अभियान शुरू कराया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार,हादसे के समय लात नाला में पानी का बहाव काफी तेज था, इसके बावजूद पुल पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई।

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुलों और तेज बहाव वाले नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल लापता दंपति की तलाश जारी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!