
रायगढ़। खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने कहा कि बीती रात 12 बजे तारापुर के उप सरपंच राजू डनसेना एवं घनश्याम निषाद को भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने फर्जी केस में गिरफ्तार कर लिया। आधी रात को बिना परिजनों को सूचित किए कोतरा रोड थाने ले आना पुलिस की दुर्भावनापूर्ण कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
https://www.facebook.com/share/p/19KNi8mT4v/
निर्दोष नागरिको पर हो रहे इस घोर अन्याय के खिलाफ,कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथियों के साथ पिछले 7 घंटों से हम कोतरा रोड थाने में धरने पर बैठे हैं। सत्ता के दबाव में आम आदमी को फंसाने की यह राजनीति हम सफल नहीं होने देंगे। न्याय के लिए हमारी यह लड़ाई जारी है …




