
योगेश्वर श्रीकृष्ण से सुख,शांति और प्रगति की कामना
✍छोटूगबेल@खरसिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, सत्य, धर्म और कर्मयोग का अनुपम संदेश देता है। उनके श्रीमुख से निकला गीता का ज्ञान आज भी मानव जीवन को कठिन परिस्थितियों में सही मार्ग चुनने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि योगेश्वर श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन से कष्टों का हरण हो तथा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। भगवान श्रीकृष्ण सभी को ज्ञान, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति एवं सफलता के मार्ग पर अग्रसर रखें।
https://www.facebook.com/share/p/1EyWZFoVNQ/
जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी के मंगलमय एवं सुखद जीवन की कामना की।
“जय श्री कृष्णा!
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।”
— शिखा रविन्द्र गबेल
अध्यक्ष, जिला पंचायत रायगढ़




