Chhattisgarhछत्तीसगढ़छालधरमजयगढ़रायगढ़
रीलो नदी पार कर बंगरसूता के जंगल में पहुंचे दो हाथी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
खरसिया। रीलो नदी पार कर दो हाथियों के बंगरसूता के जंगल क्षेत्र में विचरण करने की सूचना हाथी मित्र दल के ओर से सामने आई है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आस-पास के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि बंगरसूता, पोड़ी, काफरमार और कुर्रू क्षेत्र के लोग फिलहाल गाय-बैल एवं बकरियों को चराने के लिए जंगल की ओर न ले जाएं। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय जंगल एवं आस-पास के रास्तों में आवाजाही करते समय सावधानी बरतें।
वन क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के मद्देनजर ग्रामीण हाथियों के करीब जाने,उनका पीछा करने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सावधान रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।



