ChhattisgarhRaigarhछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों,अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहरा

रायगढ़ ।रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

समारोह में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। साथ ही, संविधान के मूल्यों, न्याय की गरिमा तथा नागरिकों को न्याय दिलाने के दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं अपनी जिम्मेदारी

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को स्वतंत्र भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी-अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कार्य समाज में न्याय, विश्वास और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने न्यायालयीन कार्यों में नई तकनीक को सीखने और उसे दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी दक्षता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि न्यायालयीन कार्यों को अधिक सुगम, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सके।

देशभक्ति गीतों से गूंजा न्यायालय परिसर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर न्यायालयीन कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का वातावरण और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!