
रायगढ़। उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर छाया विधायक खरसिया महेश साहू ने रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छाया विधायक साहू ने कहा कि यह सम्मान एसएसपी की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण,अनुशासन और कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि ने रायगढ़ जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
https://www.facebook.com/share/p/19XohnPjaA/
इस अवसर पर हितेश सोनू द्विवेदी, विजय पटेल, दुलुचंद गवेल, नितेश बरेठ सहित साथीगण उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने भी एसएसपी सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


