
रायगढ़। भाजपा कार्यालय रायगढ़ में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल शामिल हुईं। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,कोर कमेटी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्रोत-सोशल मीडिया



