Kharsiaखरसिया

नंदेली में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, उमेश पटेल ने कहा—शिक्षक समाज निर्माण की मजबूत आधारशिला

नंदेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम नंदेली में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने विकासखंड रायगढ़,कोतरा के सेवानिवृत्त  शिक्षकगणों का सम्मान करते हुए समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक उमेश पटेल ने कहा कि शिक्षकों के प्रति विशेष आदर और सम्मान की भावना उनके पिताजी के मन,कर्म और विचारों में जीवन पर्यंत रही। उन्हीं मूल्यों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान की यह परंपरा निभाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विकासखंड रायगढ़,कोतरा के शिक्षकगणों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण,परिश्रम और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य की नींव तैयार करते हैं, इसलिए उनके सम्मान का अर्थ ज्ञान, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सम्मान भी है।

नंदेली में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ उस विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर बना, जिसमें शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!