ChhattisgarhRaigarhRaipurछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

जिला पंचायत रायगढ़ में गरिमामय माहौल में फहराया तिरंगा,विकास और जनसेवा का संकल्प दोहराया

रायगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय, रायगढ़ में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र प्रकाश गवेल, जिला पंचायत के सभी सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिले के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

समारोह ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!